
साइबर ठगी के पैसे वापस पाने के लिए अब थाने कोर्ट के चक्कर नहीं,घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

50 हजार रुपए तक की होल्ड रकम के लिए एफआईआर और कोर्ट के आदेश की जरूरत नहीं
बिलासपुर। साइबर ठगी में खाते से रकम निकलने के बाद उसे वापस पाने के लिए अब पीड़ितों को थाने, बैंक और न्यायालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर ठगी के पीड़ितों को घर बैठे रिफंड की मांग करने की सुविधा देने के लिए मोबाइल रेस्टोरेशन मॉड्यूल शुरू किया है। इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर की इस व्यवस्था के तहत पीड़ित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसमें सबसे खास बात यह हैं कि तय शर्तों के तहत 50 हजार रुपए तक की होल्ड रकम वापस पाने के लिए एफआईआर दर्ज कराने या न्यायालय का आदेश लेने की अनिवार्यता नहीं होगी।जबकि इसके पहले पैसा होल्ड करने की शिकायत करने के बाद अगर पैसा वापस आया तो उसके लिए कोर्ट में।आवेदन करना पड़ेगा और बैंक का डिटेल एकत्रित करके पूरा कागजात जमा करना पड़ेगा।तब कही जाकर कोर्ट का चक्कर और उसके बाद जब कोर्ट से आदेश आएगा तब कही आपके बैंक का होल्ड को ओपन किया जाएगा।जब खाता होल्ड हटाया जाएगा।तब खाते में पैसा वापस आयेगा।जिससे ठगी की रकम मिलना अब एकदम आसान हो गया है।
और इसमें अच्छी और खास बात यही है कि इसके लिए ठगी के शिकार हुए लोगों को कोर्ट की कड़ी मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
नौकरी,लालच और इनाम का झांसा देकर करते है ठगी
ज्यादातर लोग इनाम के लालच में,नौकरी पाने के लिए और कम समय में अधिक पैसा कमाने का लालच पाकर ठगी के शिकार होते है।
यही कारण है कि
लोग साइबर ठगी में ज्यादा फंस जाते है।
जो कोई एक घटना नहीं हुई है बल्कि ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है।जिसके कारण लोग लाखों रुपए गंवा चुके है हालाकि कई लोगो का पैसा साइबर ठगी करने वाले के पास से होल्ड करवाकर वापस कराया जा चुका है लेकिन ऐसे कई लोग और भी है जिनका पैसा अभी तक वापस नहीं है।
जितनी जल्दी हो सके शिकायत करें
इस सुविधा का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिन्होंने ठगी के तुरंत बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई हो और पुलिस की कार्रवाई से ठगी की रकम संबंधित बैंक खाते में होल्ड हो गई हो। यानी यह व्यवस्था खाते में सुरक्षित कराई गई रकम वापस पाने की प्रक्रिया को आसान बनाएगी। जो रकम ठगों के खाते से निकलकर आगे ट्रांसफर हो चुकी है, उसकी वापसी की गारंटी इस व्यवस्था में नहीं है। इसलिए जितनी जल्दी हो
सकें इसकी शिकायत दर्ज कराएं।
ठगी होते ही 1930 पर करें शिकायत
साइबर ठगी के मामलों में रकम वापस मिलने की संभावना इस बात पर निर्भर करती है कि पीड़ित कितनी जल्वीशिकायत करता है। ठगी की रकम एक खाते से दूसरे खाते में तेजी से ट्रांसफर होती है। ऐसे में देरी होने पर रकम को ट्रेस कर होल्ड कराना मुश्किल हो जाता है। पीड़ित को तत्काल 1930 पर कॉल करने के साथ एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। नजदीकी थाने या साइबर सेल को भी सूचना देनी चाहिए।
ऐसे करें घर बैठे रिफंड के लिए आवेदन
पीड़ित को मोबाइल रेस्टोरेशन मॉड्यूल के पोर्टल पर जाकर सिटीजन लॉगिन करना होगा। इसके बाद एनसीआरपी में शिकायत दर्ज कराते समय इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से लॉगिन करना होगा। वहां रेजर रिफंड रिक्वेस्ट’ विकल्प चुनकर 14 अंकों की शिकायत आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद मांगी गई जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन जमा किया जा सकेगा।
3 श्रेणियों में तय होगी रकम वापसी की प्रक्रिया
एमआरएम में होल्ड रकम के आधार पर रिफंड की तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। यदि एक बैंक खाते में 50 हजार रुपए से कम रकम होल्ड है तो पीड़ित को एफआईआर या न्यायालय का आदेश अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, कुल होल्ड रकम 50 हजार रुपए से अधिक है, लेकिन अलग-अलग बैंक खातों में जमा है और किसी एक खाते में 50 हजार रुपए से ज्यादा नहीं हैं, तब भी एफआईआर और कोर्ट के आदेश की अनिवार्यता नहीं होगी। तीसरी स्थिति में यदि किसी एक बैंक खाते में ही 50 हजार रुपए से अधिक की रकम होल्ड है तो एफआईआर और न्यायालय का आदेश प्राप्त कर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद पुलिस की ओर से नोटिस और क्षतिपूर्ति बांड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संबंधित बैंक खाते से रकम वापस भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
50 लाख होल्ड बिलासपुर में तीन महीने में
साइबर ठगी की रकम वापस कराने के मामले में बिलासपुर साइबर सेल ने पिछले तीन महीने में 370 मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में होल्ड कराए हैं। इनमें से 200 पीड़ितों को 24 लाख रुपए वापस भी दिलाए जा चुके हैं। वहीं,119 पीड़ितों के 26 लाख रुपए अब भी बैंक खातों में सुरक्षित हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनकी वापसी की उम्मीद है।
वर्जन
साइबर ठगी के मामलों में रकम वापस कराने के लिए सबसे जरूरी है कि पीड़ित घबराने के बजाय तत्काल शिकायत करे। शिकायत मिलते ही संबंधित बैंक खातों में रकम होल्ड कराने की कार्रवाई शुरू की जाती है। शुरुआती समय में की गई शिकायत रकम बचाने में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अब एमआरएम के जरिए रिफंड आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से पीड़ितों को राहत मिलेगी और रिफंड की प्रक्रिया भी आसान होगी।
मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक




