तीन एसआई और तीन आरक्षकों की बदली जिम्मेदारी
,सिरगिट्टी,जुनापारा, बेलगहना और केंदा चौकी में नई पदस्थापना

बिलासपुर। जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए छह पुलिसकर्मियों की नई जगह पदस्थापना की गई है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के कार्यालय से जारी आदेश में तीन उप निरीक्षक और तीन आरक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव में थाना सिरगिट्टी के साथ चौकी जुनापारा, बेलगहना और केंदा की पदस्थापना भी शामिल है।
जारी आदेश के अनुसार, उप निरीक्षक राज सिंह को थाना सिरगिट्टी से चौकी प्रभारी जुनापारा भेजा गया है। उप निरीक्षक व्यासनारायण बनाफर को चौकी प्रभारी बेलगहना से थाना सिरगिट्टी पदस्थ किया गया है। वहीं उप निरीक्षक संजीव ठाकुर को चौकी प्रभारी जुनापारा से चौकी प्रभारी बेलगहना की जिम्मेदारी दी गई है।
आरक्षक वर्ग में भी बदलाव किया गया है। आरक्षक सनत मिरी को रक्षित केंद्र बिलासपुर से चौकी केंदा भेजा गया है। आरक्षक संजय बरमन और आरक्षक रोशन पाण्डेय को रक्षित केंद्र से चौकी बेलगहना में पदस्थ किया गया है।
आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल अपनी नई पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। तबादले के बाद संबंधित थाना और चौकियों में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा होगा।




