
बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान,ब्रजराजनगर-चांपा-बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन में टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 569 मामलों से 4 लाख 68 हजार रूपये बतौर जुर्माना वसूले गए

बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों को सुगम व सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने, रेलवे नियमों के पालन सुनिश्चित करने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल के बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान तथा ब्रजराजनगर-चांपा-बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन में ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य टिकट निरीक्षक उप-मुख्य टिकट निरीक्षक एवं टीटीई स्टाफ शामिल थे।इस अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन तथा यहाँ से गुजरने वाली 15 ट्रेनों की सघन जांच कर कुल 569 मामलों से कुल 4,68,120 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 413 मामलों से 03 लाख 73 हजार 415 रुपये , अनियमित टिकट के 118 मामलों से 90 हजार 835 रुपये तथा बिना बुक किए गए लगेज के 38 मामलों से 3 हजार 870 रुपए शामिल है |
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित यात्रा टिकट अवश्य लें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें। साथ ही गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान न करते हुये रेलगाड़ी एवं रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें |




