October 29, 2026
1012901131
1012901081
कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग बिलासपुर।तखतपुर के रहने वाले पवन...
1012901068
बिलासपुर/मुंगेली/ एसएसपी भोजराम पटेल के माध्यम se मुंगेली में नशे एवं शराब कोचियों के विरुद्ध विशेष अभियान...
1012899292
बिलासपुर। ढाबा में शराब बेचने वाले ढाबा संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई किया...
1012901018
बिलासपुर। टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की...
1012900979
1012900921
1012853619
1012899098
अभिषेक सेमरबिलासपुर।तखतपुर क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और दुखद ख़बर सामने आई है। ग्राम पंचायत समडील में स्कूल से घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों ने घंटों तक नदी में तलाश अभियान चलाया, जिसमें एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दो अन्य बच्चों की तलाश अभी भी जारी है। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है। दरअसल, ग्राम समडील निवासी तीन बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों बच्चे नदी में बह गए।हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। नदी में बहने वाले बच्चों की पहचान 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, पिता भुनेश्वर जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल, पिता भुनेश्वर जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल, पिता विजय जायसवाल के रूप में हुई है।तीनों बच्चे ग्राम पंचायत समडील के निवासी हैं। घंटों की मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो मासूम बच्चों की तलाश अभी भी जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद समडील गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण और पुलिस प्रशासन नदी में लगातार बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। अब सभी की निगाहें एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन पर टिकी हैं। थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि तीनों बच्चे स्कूल से नदी पार कर अपने घर जा रहे थे। नदी में पानी कम था, लेकिन बच्चे तेज बहाव की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम जल्द ही गांव पहुंचेगी और नदी में सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों लापता बच्चों की तलाश की जाएगी।
1012898136