Blog

पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों पर 2 आरोपियों ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला

दोनों की हालत गंभीर

बिलासपुर । शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है जिसमें चिंगराजपारा पारा स्कूल चौक के पास 2 युवको ने पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला किया है, हमला इतना भयानक रहा कि एक चाकू युवक के पीठ में ही फंस गया था, जिसे छोड़कर आरोपी भाग निकले। मिली जानकारी के अनुसार चिंगराजपारा निवासी विजय कुमार श्रीवास के दो जुड़वा बेटे अभिषेक श्रीवास और आदित्य श्रीवास उम्र 16 वर्ष पूर्व में आत्मानंद स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे जो वर्तमान में पढ़ाई छोड़ घर मे ही रहते है, स्कूल के दौरान पिंटू उर्फ रोहन साहू और रोहित रजक से उनका विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने दोनों आरोपी युवक शुक्रवार सुबह 9 बजे उनके घर पहुँचे और दोनों भाइयों को बुलाकर घर के बाहर ले जाकर उनपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, मोहल्ले में हो रहे इस चाकूबाजी को रोकने कोई नही आया आरोपियों ने आदित्य श्रीवास को इतने बेरहमी से चाकू मारा की चाकू उसके पीठ में ही फंस गया, जिसे वैसे ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए। दोनों लहूलुहान भाइयों को परिजनों ने हॉस्पिटल पहुँचाया जहां उनका सघन उपचार चल रहा है, दोनों आरोपियों ने दोनों भाइयों के शरीर पर कई जगह जानलेवा वार किए है जिससे दोनों भाईयों की हालत गंभीर है, वही मामले में सरकण्डा पुलिस ने पिन्टु उर्फ रोहन साहू एवं रोहित रजक के खिलाफ धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *