Blog

कर्ज से तंग आकर किसान ने खुदकुशी की….आत्महत्या करने से पहले लिखा कि सूदखोर मुझे पैसों के लिए करता था प्रताड़ित

सकरी पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। किसान ने खेती करने के लिए परिचित से कर्ज लिया था, लेकिन किस्त-किस्त में वह पैसा लौटा दिया, इसके बावजूद सूदखोर के द्वारा तीन लाख रुपए अतिरिक्त मांगा जा रहा था। इससे तंग आकर किसान ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली। सकरी पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर जांच कर रही है।

सकरी पुलिस ने बताया कि ग्राम भरनी निवासी बृशभान सिंह बिंझवार पिता स्व. दुलरराम सिंह (56) किसान था। 15 जनवरी को दोपहर 3 बजे वह अपने प्लॉट खेत के बोर को बंद करने गया था। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया। करीब चार बजे परिवर के सदस्य प्लॉट पहुंचे। तब उन्होंने बृशभान सिंह को आवाज दिया, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने अपने घर में जानकारी दी। परिवार के अन्य सदस्य भी खेत पहुंय गए। बगल के टेबल में सुसाइड नोट मिला है। इसके बाद परिजन ने बृशभान सिंह को बेहोशी की हालत में सिम्स लेकर गए। वहां के डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को जब्त किया। परिजन ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि मृतक बृशभान सिंह ने ज्वाला खांडे नामक व्यक्ति से कर्ज लिया था और साल 2023 में 90 हजार रुपए वापस कर चुका था। इसके बाद भी ज्वाला खांडे द्वारा तीन लाख रुपए अतिरिक्त मांगा जा रहा था। इससे तंग आकर खुदकुशी कर ली। इसके अलावा सूदखोर ज्वाला ने मृतक की ऋण पुस्तिका को बंधक बनाकर रखा है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

मृतक के परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाकर कहा है कि सूदखोर के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए ताकि और कोई कर्ज से तंग आकर आत्महत्या न कर ले।इसके अलावा सूदखोर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि वह भी किसी को इस तरह से प्रताड़ित न कर सके।

पुलिस बोली,बारीकी से जांच करके होगी कार्यवाही

इस मामले में सकरी थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत का कहना है की मामला गंभीर है और जिस तरह से परिजनों ने आरोप लगाया है और सुसाइट नोट भी मिला है।इसलिए इस मामले की बारीकी से जांच करने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *