Blog

रिश्वतखोर ASI और मेडिकल स्टोर संचालक रिश्वत लेते गिरफ्तार

दर्ज अपराध में धारा नहीं जोड़ने के एवज में मांगी थी 15 हजार की रिश्वत

बिलासपुर/ मुंगेली । एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते एएसआई और सहयोगी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।
दरअसल यह पूरा मामला मुंगेली जिले के
लालपुर थाने का है। सूरजपुरा निवासी देवेंद्र बर्मन ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी। की उसके विरुद्ध लालपुर थाना में अपराध क्रमांक 174/24 दर्ज है।उक्त मामले में बड़ी धारा जुड़ने से बचाने के लिए थाने के सहायक उप निरीक्षक राजाराम साहू ने 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन कराए जाने के दौरान आरोपी ने 5 हजार रुपए प्रार्थी से प्राप्त कर लिया था। बाकी 10000 रुपए लेने के लिए सहमति दी गई। जिसके आधार पर एसीबी ने कार्यवाही की योजना बनाई । इसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी एएसआई राजाराम साहू को रिश्वत की रकम ₹10000 देने के लिए प्रार्थी को रकम सहित भेजा गया। इस दौरान प्रार्थी आरोपी एएसआई से बात करने पर उसके द्वारा पैसे को नजदीक में मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले प्रेमसागर जांगड़े को देने को कहा गया। तब प्रार्थी तुरंत प्रेमसागर जांगड़े को रिश्वत की रकम हाथ में दिया गया। इधर पहले से घेराबंदी में लगी हुई एसीबी की टीम ने राजाराम साहू और उसके सहयोगी प्रेम सागर जांगड़े को पकड़ लिया। मामले में आरोपियों के खिलाफ एसीबी के द्वारा धारा 7 ,12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *