नाबालिग छात्रा का दो माह से पीछा कर रहा था युवक,छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

,
मोपका में परिजन की शिकायत पर पुलिस की तत्काल कार्रवाई
आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
बिलासपुर। मोपका क्षेत्र में करीब दो माह से नाबालिग छात्रा का स्कूल आते-जाते पीछा करने और इशारे करने के आरोप में सरकंडा पुलिस ने 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 78, 79 और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, कुटीपारा मोपका निवासी मनीष कंवर 26 पर आरोप है कि वह करीब दो महीने से मोहल्ले में रहने वाली लगभग 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का स्कूल आते-जाते पीछा कर रहा था। इस दौरान वह छात्रा की ओर इशारे भी करता था। लगातार हो रही इस हरकत से परेशान होकर नाबालिग के पिता ने 8 अगस्त को चौकी मोपका में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध दर्ज किया। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और उनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी मनीष कंवर, पिता चंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1139/26 दर्ज किया है। मामले में बीएनएस की धारा 78, 79 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत कार्रवाई की गई है। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को 9 अगस्त को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों से संबंधित अपराधों को गंभीरता से लिया जा रहा है और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।