Blog

खपरगंज में हुए पथराव का फरार आरोपी राम सिंह ठाकुर गिरफ्तार…..एमपी से पकड़ाया आरोपी…..25 दिनों से बदल रहा था ठिकाना

बिलासपुर । हिंदू संगठन नेता ठाकुर राम सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
फरार राम सिंह को एसएसपी की स्पेशल टीम ने एमपी के पन्ना क्षेत्र से पकड़ा है।ठाकुर राम सिंह पर मारपीट और पथराव करने का गंभीर अपराध कायम है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खपरगंज में 28 अगस्त की देर रात दो पक्षों के विवाद हुआ था और इसी बाइक दोनों पक्षों से पथराव हुआ और जमकर मारपीट हुई जिसमें पुलिस को लाठी चार्ज और आंसू गैस छोड़ना पड़ा था।इतना ही सिटी कोतवाली का घेराव करने वालो पर पुलिस ने जमकर लाठिया बरसायी और उसके बाद धारा 144 के तहत सिटी कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज में कर्फ्यू लगा दिया।और चौक चौंराहे पर पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई।एक सफ्ताह से पुलिस से अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे और 24 घंटा पहरा देते रहे।इस बीच कुछ आरोपियों को पकड़ा गया जिसमें मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 22 से अधिक आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया और इसमें ठाकुर राम सिंह घटना के बाद से फरार था जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।

कई ठिकाने पर पुलिस ने मारा छापा

एसएसपी के निर्देश पर बनाई गई टीम ने ठाकुर राम सिंह कों पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी,लेकिन ठाकुर राम सिंग पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा,बल्कि प्रदेश के कई जिले और उसके रिश्तेदारों के अलावा दोस्तों के घर पर भी दबिश दी और इस तरह से 25 दिन गुजर गए।

पन्ना क्षेत्र में होने की मिली खबर

फरार ठाकुर राम सिंह के एमपी के पन्ना में होने की खबर पर एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल अपनी टीम को भेजा और ठाकुर राम सिंह को गिरफ्तार करने के लिए निर्देश दिया।इस बीच टीम आनन फानन में पन्ना जाकर फरार आरोपी ठाकुर राम सिंह को गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपी को लेकर पुलिस बिलासपुर के लिए निकल चुकी है।

ठाकुर राम सिंह पर है कई अपराध दर्ज

पुलिस सूत्रों का कहना है कि ठाकुर राम सिंह पर कई अपराध दर्ज है।सरकंडा,सिटी कोतवाली सिविल लाइन, कोनी और तोरवा थाना में अपराध दर्ज है।यही कारण है कि पुलिस उसे तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लेकर आ रही है।

पुलिस का बयान

थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 489/2026 में आरोपी रामसिंह ठाकुर को ग्राम माकरी कुठार, थाना बृजपुर, जिला पन्ना (मध्यप्रदेश) स्थित आरोपी के मित्र धीरेन्द्र पटेल के घर से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *