Blog

पोषण माह 2026: दर्रीपारा आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रमपोषण माह 2026: दर्रीपारा आंगनबाड़ी केंद्र में उत्साह के साथ मनाया गया पोषण दिवस,गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व की दी गई जानकारी, बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोली

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर। पोषण माह 2026 के अंतर्गत आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम रतनपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 दर्रीपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण जागरूकता कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के पोषण आहार को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा शर्मा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्होंने शासन द्वारा संचालित आंगनवाड़ी में विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए पोषण आहार के महत्व को विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए अतिथियों द्वारा उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही बच्चों को प्रसाद एवं चॉकलेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए उन्हें पोषण आहार ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन, पौष्टिक आहार और नियमित पोषण के महत्व का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संतोष तिवारी अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, जिला सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ एवं वासित अली जिला महामंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष बिनू निराला ने की।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा शर्मा, सहायिका चुन्नी बाई कोसले, मितानिन सरोज कौशिक मितानिन प्रेमलता कोशले, आंगनवाड़ी वार्ड 8 की कार्यकर्ता दुर्गा ठाकुर संगीता, संजू इत्यादि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही वही गोद भराई में पूनम डगरजी, नंदिनी कौशिक दोनों ही गर्भवती महिला का गोद भराई किया गया,
स्वस्थ बालिका,,,, विक्रेता मांडवा

किशोरी बालिका,,,, अर्चिता अदिति हेमा हर्षित

रंगोली बनाने वाली बालिका अराध्या, अंशिका और उनके साथी
बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं छोटे बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *