पीएससी से चयन के बाद 48 सिविल जजों को हाईकोर्ट के निर्देश पर दी गई नियुक्ति
पीएससी से चयनित 48 सिविल जजों को विभिन्न जिलों में परिवीक्षा अवधि में नियुक्ति दी गई है।
बिलासपुर। हाईकोर्ट के निर्देश पर पीएससी से चयनित 48 सिविल जजों की नियुक्ति की गई है। ये सभी परिवीक्षा अवधि में लोअर ज्युडिशियरी सर्विस के तहत अलग-अलग जिलों में पदस्थ किए गए हैं। रजिस्ट्रार जनरल की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।
इनकी हुई नियुक्ति:–
नव नियुक्त सिविल जजों में श्वेता दीवान, महिमा शर्मा, निखिल साहू, प्रियदर्शन गोस्वामी, आयुषी शुक्ला, भामिनी पटेल, नंदिनी पटेल, आरती ध्रुव, अदिति शर्मा, द्विज सिंह सेंगर, शारदा शर्मा, ताप्ती राघव, आदित्य जैन, अर्पित अग्रवाल, मनीषा दुश्यानी, क्षितिज नवरंग, प्रियंका गोस्वामी, हिमांशु पांडा, सृष्टि त्रिपाठी, सूरज राणा, भावना रिगरी, हिमांशु चन्द्राकर, चैताली खांडेकर, सुमित कुमार नायक, पूजा विनय साहू, ग्रेसी सिंह, अन्जीता खूंटे, आयुष ताम्रकार, तुषार बारीक, भूमिका ध्रुव, पूनम नशिने, गौरव महिलांग, नोएल पन्ना, श्रेया तुलावी, हरीश कुमार सालेम, निशा बारा, स्मिता रानी, नेहा तिर्की, मयंक ध्रुव, जितेन्द्र सोनवानी, सलमा लकड़ा, रिया गनवीर, वंदना मंडावी, रीमा लकड़ा, सजल जैन, सीमा नेताम, चंद्रकिरण मानकर और जागृति ध्रुव शामिल हैं। इन सभी को राज्य की जिला अदालतों में अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ किया गया है।