महिला डॉक्टर नहीं होने से गर्भवती महिला एवं बीमार महिलाओं की जाँच नहीं हो पा रही

बिलासपुर। सिरगिट्टी वार्ड नम्बर 10 के पार्षद ने कलेक्टर और सीएम्एचओ को आवेदन देकर महिला डॉक्टर और मूलभूत सुविधाओं की मांग की है।
वार्ड नंबर 10 के कांग्रेस पार्षद पुष्पेन्द्र साहू ने बताया कि सिरगिट्टी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शहरी स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिया गया है ।लेकिन इलाज के अभाव में अभी भी कमी बनी हुई है।जिसमे दवा और स्टाफ की भारी कमी है।आए दिन मरीजो को समस्याओं से जूझना पड़ता है।कई मरीज ऐसे है जिनका समय पर इलाज नहीं हो पाता है। पार्षद ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में सिर्फ एक डॉक्टर है। जिसकी ज्यादातर डिप्टी हाईकोर्ट या फिर अन्य किसी स्थान पर लगा दिया जाता है।जिसके कारण इलाज कराने पहुंचे मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है।डॉक्टरों के नहीं होने से आम जनता को परेशानी होती है। इसलिए अस्पताल में।एक डॉक्टर नियुक्त किया जाए । पार्षद ने पत्र में लिखा है कि महिला डॉक्टर और स्टाफ की नियुक्ति इसलिए जरूरी है क्योंकि महिलाएं इलाज के लिए आती है तो उनका इलाज नहीं हो पाता है जिसके कारण कारण उनको फिर से जिला अस्पताल या फिर सिम्स जाना पड़ता है।इसलिए एक डॉक्टर और स्टाफ की भर्ती करके स्वास्थ्य केंद्र को पूरी तरह सुविधा दी जाए।ताकि इलाज करवाने आए हुए लोगो को किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
पार्षद बोले,शहरी स्वास्थ्य केंद्र में व्हीलचेयर तक की व्यवस्था नहीं
पार्षद पुष्पेन्द्र साहू ने बताया कि शहरी स्वास्थ्य केंद्र में व्हीलचेयर तक की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण सबसे ज्यादा गर्भवती महिला और शारीरिक रूप से विकलांग लोगों को अस्पताल आने में भारी समस्या होती है।
इसलिए कलेक्टर और सीएमएचओ को पत्र लिखकर मांग की गई है कि जल्द से जल्द मांग पूरा किया जाए ।