Blog

रावत नाच महोत्सव मस्तूरी में प्रथम बसिया का दल रहा

खासखबर बिलासपुर /
यादव समाज मस्तुरी द्वारा प्रतिवर्षानुसार रावत नाच महोत्सव का आयोजन हाई स्कूल मैदान मस्तुरी में कल आयोजित हुआ इस अवसर पर महोत्सव की अध्यक्षता यादव समाज के संरक्षक डा सोमनाथ यादव पूर्व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन ने की,

मुख्य अतिथि समाजसेवी ढालू अग्रवाल रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य किरण यादव,पूर्व उपाध्यक्ष जनपद विनोद सिंह,युवा नेता अमित यादव, चंद्रप्रकाश सूर्या आदि उपस्थित रहे। महोत्सव के संयोजक दिलीप यादव,अध्यक्ष कन्हैया यादव, मनोज यादव,राहुल यादव आदि समिति के पदाधिकारियों के विशेष सहयोग से रावत नाच महोत्सव का परिणाम घोषित किया गया

जिसमे
प्रथम ग्राम बसिया को प्राप्त हुआ जिन्हे नगद राशि 15000 रुपए व सील्ड
दूसरा खमतराई को नगद राशि 11000 व सील्ड
तीसरा परसदा को नगद राशि 7000 व सील्ड
चौथा सिलपहरी को नगद राशि 5000 व सील्ड
पांचवा तारबहार को नगद राशि 4000 व सील्ड
छ्ठवा मोपका को राशि 3000 व सील्ड
सातवा भरनी को राशि 2000 व सील्ड
सांत्वना दर्रीघाट को राशि 2100,पैधार को राशि 2100,बहतराई को राशि 2100, किरारी को राशि 1000,मस्तूरी को राशि 1000,भोथीडीह को राशि 1000 नगद पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *