Blog
लिपिक की आत्महत्या प्रशासनिक आतंकवाद का शिकार,दोषी अधिकारियों पर हो कार्यवाहीं

बिलासपुर। रायपुर के लिपिक प्रदीप उपाध्याय ने अधिकारियों की प्रताड़ना से आत्महत्या की,अपने सुसाइट नोट में अधिकारियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने उक्त घटना की निंदा करते हुए बताया लिपिक प्रदीप उपाध्याय प्रशासनिक आतंकवाद का शिकार हुआ उन्होंने प्रशासन से माँग की है की उक्त घटना मे दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाहीं की जाए, कार्यवाहीं नहीं होने पर संघ मृतक लिपिक को न्याय दिलाने लड़ाई लड़ेगा,