Blog

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित करने वाले सरगना गिरफ्त में,नागपुर से हो रहा था आईपीएल क्रिकेट सट्टा का संचालन, फोन पे के माध्यम से लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन पाए गए…

आनलाईन सट्टा संचालक से जुड़े इस नेटवर्क के तार स्थानीय स्तर पर कई और खाईवालों से जुड़े होने की प्रबल आशंका है।

सांकरा पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़।

जप्त मोबाइल फोन ऑनलाइन सट्टा से संबंधित चैट, ट्रांजेक्शन स्क्रीनशॉट  PhonePe के माध्यम से हजारों–लाखों रुपये के लेन-देन के प्रमाण।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7(1)के तहत कार्यवाही।*

महासमुंद।सांकरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भगतदेवरी में नरेश निषाद के दुकान में नरेश निषाद एवं मनोहर मांझी आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान रुपये पैसे का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेल/खेलवा रहे है कि सूचना तस्दीक हेतु रेड कारवाही कर, आरोपी नरेश निषाद, मनोहर मांझी के मोबाइल फोन की जांच कर, स्वीकारोक्ति में बताए कि, नागपुर के मधुसूदन से बात कर IPL क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगाते थे एवं हार जीत का पेमेंट लोकल व्यक्ति के माध्यम से प्राप्त किया जाता था, फोन-पे के माध्यम से भी ग्राहकों से पैसे लिए जाते है, की जानकारी पर आरोपी नरेश निषाद एवं मनोहर मांझी, सट्टा संचालक एवं अन्य खेलने वाले के विरुद्ध थाना सांकरा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
थाना सांकरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद अब कई अन्य बड़े सटोरिए और खाईवाल भी जांच के दायरे में हैं। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड्स, व्हाट्सएप चैट और फोन-पे (PhonePe) के ट्रांजैक्शन डेटा को खंगालने पर पुलिस को कई संदिग्ध नंबर और लोकल एजेंटों के सुराग मिले हैं। नागपुर के मुख्य सट्टा संचालक मधुसूदन से जुड़े इस नेटवर्क के तार स्थानीय स्तर पर कई और खाईवालों से जुड़े होने की प्रबल आशंका है। पुलिस टीम अब इन संदिग्धों की धरपकड़ के लिए मोबाइल लोकेशन और वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड के आधार पर कड़ियां जोड़ रही है, जिससे जल्द ही इस ऑनलाइन सट्टा रैकेट से जुड़े कुछ और बड़े चेहरों की गिरफ्तारी होने की पूरी संभावना है।

*गिरफ्तार आरोपी-*
1- नरेश निषाद पिता जुनु निषाद 40 साल निवाशी भगत देवरी।
2- मनोहर मांझी पिता उत्तम मांझी 38 साल निवासी नवागांव टुकड़ा सांकरा।
3- मधुसूदन ठाकरे पिता राजेंद्र ठाकरे 40 साल निवास जैताला नागपुर महाराष्ट्र (संचालक)।

*जप्त सामग्री-*
01- एक नग लैपटॉप।
02- मोबाइल 10 नग।
03- नगदी रकम 1500 रूपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *