लिपिक वेतनमान सुधार और पदनाम परिवर्तन के लिए संघ ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और वित्त मंत्री को सौंपा ज्ञापन….

*संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा मोदी की गारंटी पर अमल करते लिपिकों की एक मात्र समस्या दूर करे सरकार*
बिलासपुर / छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने प्रदेश के लिपिकों के वेतन मान सुधार एवं पदनाम परिवर्तन के लिए मुख्य मंत्री, मुख्य सचिव एवं वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा,
संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की वर्षो से व्याप्त वेतनमान सुधार नहीं होने से लिपिकों में गहरा रोष व्याप्त है लिपिकों को पिछली सरकार ने घोषणा करके भी मांग पुरी नहीं की , वर्तमान सरकार द्वारा मोदी जी की गारंटी में शासकीय कर्मचारियों की समस्या 100दिनों में निराकरण का वादा किया था श्री तिवारी ने बताया की हमारे लिपिक संवर्ग की एक मात्र समस्या वेतनमाम सुधार हैं उन्होने सरकार से मांग की हैं की लिपिकों की समस्या पदनाम परिवर्तन करते हुए वेतन्मान सुधार किया जाएं, आज मंत्रालय में ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुनिल नायडू, जिलाध्यक्ष रायपुर जवाहर यादव, प्रांतीय प्रवक्ता मनोज वैष्णव शामिल थे