Blog

शनिचरी रपटा के पास चला बुलडोजर, 20 अवैध कब्जे ध्वस्त

निगम कर्मचारी और व्यवसायियों के बीच हुई धक्का मुक्की

व्यापारी बोले: बिना नोटिस के तोड़ी दुकानें

ये अन्याय है,नहीं करेंगे बर्दाश्त

बिलासपुर। रविवार को नगर निगम ने शनिचरी रपटा पुल के पास अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह अभियान शहर में लंबे समय से हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।इस दौरान शनिचरी बाजार में 20 से अधिक अवैध दुकानों को तोड़ा गया है।इस बीच व्यापारियों और निगम कर्मियों के बीच विवाद भी हुआ जिसके कर्म गहमा गहमी का माहौल बना रहा

बता दे निगम की टीम ने पुलिस बल की उपस्थिति में शनिचरी रपटा क्षेत्र में 20 से अधिक अवैध निर्माणों और अस्थायी दुकानों को हटाया है। जैसे ही बुलडोजर चला, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानदारों ने विरोध दर्ज कराया और निगम कर्मचारियों से बहस शुरू हो गई, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान निगम कर्मचारियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। विरोध के चलते कुछ समय के लिए काम रुका, लेकिन पुलिस की मौजूदगी और अधिकारियों की सख्ती के चलते कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।

स्थानीय व्यवसायियों का आरोप है कि उन्हें पूर्व में कोई नोटिस नहीं दिया गया था, जिससे वे अपना सामान नहीं हटा सके और उनका आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने निगम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई को एकतरफा करार दिया। वहीं, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि कई बार चेतावनी दी गई थी, बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
इस पूरे घटनाक्रम ने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। हालांकि, पुलिस बल की तैनाती से स्थिति नियंत्रण में है। निगम का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा और जहां भी अवैध कब्जे पाए जाएंगे, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस प्रकार की कार्रवाई से एक ओर जहां शहर को व्यवस्थित करने की कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी ओर छोटे व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

*व्यापारी बोले,गलत कार्रवाई*

शनिचरी बाज़ार के व्यापारियों ने कहा है कि यह कार्रवाई बिल्कुल गलत है।जबकि इसके पहले कई बार नापजोख करके दुकानों को नहीं तोड़ने की बात हुई थी लेकिन अचानक पूरे दुकानों को तोड़ दिया गया है।जिसके कारण दुकानदारों को नुकसान हुआ है और कई लोगो का कारोबार भी चौपट हो गया है।

*चिंगराजपारा और चांटीडीह में बनाया जा रहा है सड़क*

नगर निगम के अधिकारी का कहना है
की यह काफी दिनों पहले नापजोख किया गया था।जिसमें सड़क चौड़ीकरण करने की बात हुई थी।जिसमें अवैध बेजाकब्जा तोड़ने और हटाने के लिए नोटिस भी दिया गया था।इसके बाद भी कई दुकानदारों ने अपना दुकान नहीं हटाया बल्कि कार्रवाई का विरोध किया जिसके कारण यह अभियान चलाया गया।जब तक अतिक्रमण  अभियान नहीं चलेगा तब तक सड़क चौड़ीकरण का काम नहीं हो सकेगा।इसलिए  निगम ने यह अभियान चलाकर कार्रवाई की है।

वर्जन
अतिक्रमण हटाओ अभियान बेजाकब्जा को लेकर किया जा रहा है।इसी क्रम में जो भी  अवैध दुकानें है उसे तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है

प्रमिल शर्मा
प्रभारी अतिक्रमण शाखा निगम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *