शासन ने खरीदा 1.22 लाख टन धान, किया 276 करोड़ का भुगतान
इलेक्ट्रानिक तौल से अधिक धान तैल की शिकायत समाप्त
कृषक उन्नति योजना से किसानों को मिल रहा 3100 रुपए प्रति क्विंटल
बिलासपुर. खरीफ फसल की खरीदी को लेकर किसानों व शासन के बीच होने वाले मतभेद इस बार समाप्ता हो गए है। जिले के 27 हजार 6 सौ किसानों ने अब तक 1.22 लाख टन से अधिक धान बेच कर 276 रुपए का भुगतान प्राप्त किया है। अधिकारियों की माने तो किसानों को समय पर भुगतान होने से वे काफी उत्साहित है।
प्रदेश सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है इससे किसान काफी उत्साहित है और अपनी उपज लेकर सीधे उपार्जन केंद्र लेकर पहुंच रहे है। अधिकारियों केे अनुसार किसानों को समर्थन मूल्य के साथ-साथ कृषक उन्नति योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। योजना के तहत किसानों को 31सौ रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा। फिलहाल समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, जबकि अंतर की राशि बाद में एकमुश्त जारी होगी।
बाक्स
आसान हुआ धान तौल इलेक्ट्रानिक तराजू से
धान का वजन के दौरान अक्सर किसान आरोप लगाते थे कि तौल के दौरान समिति के पदाधिकारी अधिक धान तौल में ले लेते है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान होता है। लगातार तौल में गड़बड़ी को देखते हुए पारदर्शिता के लिए इस बार शासन ने इलेक्ट्रानिक तौल के जरिए धान की खरीदी कर रही है। इससे समय की बचत के साथ ही विवाद भी खत्म होने का अधिकारी दावा कर रहे है।