Blog

एनटीपीसी कर्मचारी के सुने मकान का टूटा ताला

नगदी सहित लाखों के माल की हुई चोरी, परिवार सहित गए थे ससुराल

बिलासपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरों ने अलमारी तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और नगदी समेत करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
,मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा के कंकालिन पारा निवासी योगेश कुमार बर्मन एनटीपीसी सीपत में टीईसी के पद पर कार्यरत है जो बीते 26 दिसम्बर को परिवार सहित घर मे ताला लगाकर अपने ससुराल परसदा चले गए थे, इसी बीच 28 दिसंबर को प्रार्थी के छोटे भाई ने उन्हें जानकारी दी कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर खुला हुआ है, जिस पर प्रार्थी तत्काल परिवार सहित घर पहुँचे तो देखे कि मेन गेट में लगा ताला टूट कर गैरेज के पास पिल्हर में रखा था घर के अंदर घुसकर देखे तो तीनो बेडरूम का दरवाजा खुला था तथा घर का पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था किचन के बगल के बेडरूम में रखे आलमारी को खोलकर अंदर के लाकर को तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लाकर के अंदर रखे सोने का हार 25 ग्राम ,सोने का झूमका 25 ग्राम ,सोने का मंगल सूत्र 10 ग्राम ,चांदी का पायल 08 नग , चांदी का करधन 01 नग, बिछिया 02नग पुरानी इस्तेमाली तथा नगदी रकम 50,000 रूपये कुल किमती लगभग 152000 रूपये गायब थे। जिसकी शिकायत उन्होंने मस्तूरी थाने पहुँचकर दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *