नही थम रहे अवैध धर्मांतरण के मामले

पचपेड़ी के गॉव में प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था अवैध धर्मांतरण का खेल
बजरंग दल और भीम आर्मी आमने-सामने
बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सूकलीकारी में
अवैध धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आया है। प्रार्थना सभा की आड़ में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे धर्मांतरण की प्रक्रिया में शामिल हो रहे थे। हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चंगाई सभा के आयोजन को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
इस दौरान, भीम आर्मी और बजरंग दल के बीच तनातनी बढ़ गई, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस अवैध गतिविधि को रोका और जांच शुरू कर दी है।
*गांव में दो दलों के आमने सामने होने से बना माहौल*
पचपेड़ी में दो पक्षों के आपस में आमने सामने होने से तनाव पूर्ण माहौल बना रहा।इस दौरान भयंकर विवाद और गंभीर स्थिति बनी रही।जिसके कारण पुलिस बल तैनात करना पड़ा।हालाकि पुलिस को देखकर माहौल शांत हुआ लेकिन फिर भी भारी भीड़ होने के कारण लोगो मे भी दहशत बना रहा।