अतिक्रमण हटाओ अभियान में सकरी के 3.50 एकड़ जमीन पर अवैध कालोनी निर्माण पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई..सरकारी जमीन और अवैध प्लाटिंग भी चला बुलडोजर…देखिये तस्वीरें

बिलासपुर। नगर निगम बेजाकब्जा हटाओ अभियान और अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ अभियान
छेड़ दिया है।इसी क्रम के अवैध प्लाटिंग करने वाले और बिना अनुमति के निर्माण कार्य करने वाले लोगों के जमीनों पर भी कार्रवाई की जा रही है।निगम की टीम ने सोमवार को सकरी के तीन जगहों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की।इसमें बड़े बिल्डर भी निशाने पर आए है।जिसके कारण हड़कंप मचा हुआ है।

सांई आनन्द के पास अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई
नगर निगम की टीम।ने आयुक्त के आदेश पर सांई आनन्द के पास अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की जा रही है।खबर मिली थी अवैध प्लाटिंग करके निर्माण कार्य किया जा रहा है।

प्रोपराइटर अनूप चड्डा के लगभग 3.50 एकड़ अवैध कालोनी में कार्रवाई
नगर निगम की टीम ने सैदा रोड में चमन गोल्ड कॉलोनी प्रोपराइटर अनूप चड्डा लगभग 3.50 एकड़ अवैध कालोनी में कार्यवाही की जा रही है।इसमें भी नगर निगम को काफी समय
से सूचना मिली थी कि अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है।


सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य पर कार्रवाई
इसी तरह सकरी शासकीय भूमि पर संजय भार्गव द्वारा निर्मित नीव को तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।जिसके लिए निगम की पूरी टीम लगी हुई है।

