Blog

रेल डाक सेवा पर नेटवर्क की मार, फिर भी डिलीवरी व्यवस्था बरकरार

बीसीपी सिस्टम से चालू है प्रोसेसिंग, अधिकारी बेहतर सुविधाओं की कर रहे मांग

बिलासपुर ।रेलवे डाक सेवा आर.पी. संभाग से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री और पार्सल की प्रोसेसिंग कर डाक को पोस्ट ऑफिस भेजा जाता है।वहां से यह डाक आम जनता तक पहुंचाई जाती है।यह संभाग क्षेत्र में डाक वितरण की महत्वपूर्ण कड़ी है और रोजाना सैकड़ों डाक बैग की प्रोसेसिंग की जाती है।हाल के दिनों में सेफ नेटवर्क सिस्टम लागू होने के बाद रेल डाक सेवा को नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कभी कभी नेटवर्क बाधित होने से डाक प्रोसेसिंग और डेटा अपलोडिंग में देरी होती है,जिससे कार्य की गति प्रभावित होती है।इसके चलते कर्मचारियों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है।डाक विभाग ने ऐसी तकनीकी चुनौतियों से निपटने के लिए बीसीपी बिजनेस कंटीन्यूटी प्लान प्रणाली लागू कर रखी है।नेटवर्क न मिलने की स्थिति में भी बीसीपी के माध्यम से प्रोसेसिंग जारी रहती है और बाद में डेटा अपलोड कर सिस्टम को अपडेट किया जाता है, ताकि डिलीवरी पर असर न पड़े।अधिकारियों का कहना है कि सेफ नेटवर्क के साथ अतिरिक्त तकनीकी सुविधाओं की आवश्यकता है।जिससे कामकाज में आ रही रुकावटें दूर हो सकें।फिलहाल तमाम तकनीकी दिक्कतों के बावजूद विभाग की टीम डाक वितरण को सुचारु बनाए रखने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *