Blog

तेज आवाज में बात करने पर दो ज्वैलरी शॉप संचालकों ने मिलकर युवक की कर दी बेरहमी से पिटाई…पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर: । सदर बाजार इलाके में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित ज्वेलरी शॉप के दो संचालकों ने युवक के साथ मारपीट की, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस घटना में युवक को शॉप संचालकों ने लात-मुक्कों से बुरी तरह से पीटा। बताया जा रहा है कि युवक ने दुकान में तेज आवाज में बात की थी, जिससे नाराज होकर ज्वेलरी शॉप के संचालकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। फुटेज में आरोपियों को युवक को घेरकर मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है, जबकि पीड़ित उनसे बचने की कोशिश करता रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

ये हैं पकड़े गए आरोपी……..

  1. सन्नी सलूजा (शर्लिन ज्वेलर्स, सदर बाजार)
  2. रितेश सलूजा (रितेश ज्वेलर्स, सदर बाजार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *