अलका एवेन्यू कॉलोनी में पांच दिवसीय पतंजलि योग शिविर संपन्न

बिलासपुर।अलका एवेन्यू कॉलोनी में पांच दिवसीय पतंजलि योग शिविर का आयोजन महिला जिला प्रभारी रश्मि श्रीवास्तव के नेतृत्व में शेफाली घोष , एवं जी एस कोरी द्वारा 11 मई से 15 मई तक कराया गया तत्पश्चात विधिवत हवन पूजन कर सबके लिए एवं राष्ट्र के लिए मंगल कामनाएं की गई एवं प्रसाद वितरण कर समापन किया गया। आगे भी अलका एवेन्यू कॉलोनी में डॉक्टर विद्या साहू द्वारा योगा क्लास कंटिन्यू करवाने के लिए शपथ लिया तत्पश्चात समाज को एक मैसेज दिया
करें योग रहे निरोग* योग को अपनाना है, रोग को भगाना है।

इस कार्यक्रम में महामंत्री भारत स्वाभिमान विक्रम लाल साहू, कमला अग्रवाल कोषाध्यक्ष, निर्मल कुमार घोष, शेफाली घोष, आशीष झा, स्मिता झा, डॉ विद्या साहू, डॉ विनोद डड़सेना , जीएस कोरी, विक्रम लाल साहू, मोना बोरखे, विनोद निर्मलकर, राजेश चंद्र पांडे, युरिस लशबरी शुक्ला,, का विशेष सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
