Blog

अवैध कबाड़ दुकानों और अशांति फैलाने वालों पर हिरीं पुलिस ने कसा शिकंजा

5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । हिरीं थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया।

दरअसल एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध कबाड़ दुकानों के संचालन पर नजर रखने और थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। एएसपी ग्रामीण, सीएसपी चकरभाठा और थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने खजुरी, मोहदा सहित अन्य स्थानों पर सतत चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान सरोज कोशले 26 वर्ष, भगवान सिंह छेदाम 45 वर्ष, सुनील घृतलहरे 20 वर्ष, युसुफ खान 58 वर्ष और दीपक चौहान 30 वर्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें सरोज कोशले और भगवान सिंह छेदाम खजुरी, सुनील घृतलहरे मोहदा, युसुफ खान बिलासपुर के तालापारा तथा दीपक चौहान परसदा क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-
साथ सार्वजनिक स्थानों पर अशांति, नशाखोरी और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को रोकना है। सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। हिरीं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार, नशाखोरी अथवा सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *