अवैध शराब बिक्री पर कोनी पुलिस का प्रहार, 32 पाव देसी शराब जब्त,कछार में ग्राहक तलाश रहा था आरोपी, 5.760 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

बिलासपुर। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 5.760 लीटर और कीमत करीब 2,560 रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में निगरानी की जा रही थी।
23 अगस्त 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कछार स्थित कचरा फैक्ट्री के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक के झोले में शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान ओम प्रकाश पटेल (43), निवासी ग्राम कछार, थाना कोनी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 180-180 एमएल क्षमता वाली 32 नग देसी प्लेन शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 5.760 लीटर शराब, जिसकी कीमत 2,560 रुपये बताई गई है, जब्त कर लिया।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 476/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल दाखिल किया गया।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ क्षेत्र में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।