Blog

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार,तारबाहर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ा, कब्जे से चाकू बरामद

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी संतोष ध्रुव अपने घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान मोहल्ले का निवासी अनिकेश साहू उर्फ निक्की उर्फ बाला (24), निवासी डीपूपारा तालाब के पास, तारबाहर वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखे चाकू जैसे धारदार हथियार से प्रार्थी के साथ मारपीट कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता से पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नग चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 298/2026 के तहत धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, सहायक उपनिरीक्षक संजय शर्मा, आरक्षक महेन्द्र सोनकर, नुरूल कादिर, रूपलाल चंद्रा एवं भागीरथी गेदले का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *