Blog

पंडित अनिरुद्धाचार्य के कथा के लिए बन रहा पंडाल हुआ धराशाई…

बेमौसम अंधड़ बारिश ने लिया चपेट में

बिलासपुर ।जिले में शुक्रवार को दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदलते हुए जमकर तांडव मचाया। जिसमें तेज आंधी के साथ ही कई क्षेत्रों में जमकर बारिश भी हुई। कुछ समय के लिए मौसम में आई इस बदलाव से ऐसा लगा जैसे बड़ा तूफान आने वाला है। हालांकि कुछ समय में ही आंधी तूफान थम गया और बारिश भी बंद हो गई। लेकिन इस अंधड़ बारिश से सीपत क्षेत्र के दर्राभाठ में विशाल भागवत कार्यक्रम के लिए बन रहा पंडाल धराशाई हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अनिरुद्धाचार्य महाराज के द्वारा भागवत कथा का आयोजन 19 से 25 अप्रैल तक दर्राभाठा में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए विशाल पंडाल का निर्माण किया गया था। कार्यक्रम के 1 दिन पहले ही आंधी तूफान और बारिश से पूरा पंडाल धराशाई हो गया है।जिससे आयोजन की स्थिति पर संशय की स्थिति बन चुकी है। फिलहाल इस दौरान किसी दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है।लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फिर से पंडाल को तैयार करके बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *