आदिगुरु शंकराचार्य भगवान की जयंती दशनाम गोस्वामी समाज ने मनाया

आदिगुरु शंकराचार्य भगवान की जयंती दशनाम गोस्वामी समाज के द्वारा मनाया गया।इसमें दशनाम सनातन गोस्वामी समाज के सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
ग्राम देवरहट लोरमी में 21 अप्रैल को आदिगुरु शंकराचार्य भगवान की जयंती दशनाम गोस्वामी समाज के द्वारा महामाया मंदिर के पुजारी रघुवर पुरी गोस्वामी के तत्वधान में पूजा पाठ करके बड़ा धूम धाम से मनाया गया,दशनाम गोस्वामी समाज के संस्थापक भगवान आदि गुरु शंकराचार्य महराज जी ने सनातनी हिंदुत्व एक साथ रहकर समाज में कुरीतियों को दूर करने के लिए संपूर्ण भारत वर्ष में चार मठ की स्थापना किए, सनातनियों को एक साथ मिलकर रहने की संदेश दिए

,उसी के तत्वधान में आदिगुरु शंकराचार्य जयंती मनाया गया जिसमें समाज से तापेश्वर सरस्वती ,गया पूरी ,रामपुरी गोस्वामी,केशव पुरी, जनी पुरी ,नारायण पुरी , केदार पुरी , राजेंद्र पुरी , प्रमेंद्र पुरी , नागेंद्र पुरी , गुलशन पुरी , वासुदेव भारती, लक्ष्मण बन, विकाश पुरी, आशीष पुरी, सुनील पुरी, अमित गोस्वामी, गोदावरी , आरती , सुनीता , शिवरानी, सोमवती गोस्वामी आदि महिला, पुरुष अधिक संख्या में उपस्थित रहे।