Blog

सिको काई कप राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने लहराया परचम , जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाकर लौटे खिलाड़ी; खेल जगत में खुशी की लहर

बिलासपुर /
दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में भारतीय कराते महासंघ KIO के अध्यक्ष शिहान भारत शर्मा जी के नेर्तित्व में आयोजित प्रतिष्ठित ‘सिको काई कप राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता’2026 में छत्तीसगढ़ के जांबाज खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया है।

शानदार प्रदर्शन और पदक तालिका
प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों और आयु वर्गों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और चपलता का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने मुख्य रूप से निम्नलिखित पदक अपने नाम किए:

  • स्वर्ण पदक: श्रेया राठौर, गौरांश वीरानी, ने अपनी श्रेणी में प्रतिद्वंद्वी को मात देकर सोने पर कब्जा किया।
  • रजत पदक: एशल सानी ,कृषा ठक्कर , जिनय साय , अनुषा तिग्गा , ध्वज देवांगन , प्रांजल केंवट ,जिग्यांश राठौर ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीता।
  • कांस्य पदक: हार्दिक पैकरा , श्रुति राठौर , अवनि पैकरा , एरिक एक्का ,हर्षिता पूरी गोस्वामी , अन्वी राठौर एवं अन्य खिलाड़ियों ने कड़े संघर्ष के बाद कांस्य पदक हासिल किए।
    ,

छत्तीसगढ़ महतारी का बढ़ाया मान
खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश के खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों में भारी उत्साह है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन राज्य में कराते के प्रति बढ़ते रुझान और बेहतर कोचिंग का परिणाम है। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों ने अपनी इस जीत को ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ के चरणों में समर्पित किया है।

कोच और पदाधिकारियों ने दी बधाई
प्रदेश अध्यक्ष भारत कराते अकादमी श्री खेत्रो महानंद ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा, “हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर जो अनुशासन और कौशल दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। यह जीत न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का फल है, बल्कि आने वाले समय में मार्शल आर्ट्स में छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य का संकेत है।”

खिलाड़ियों के बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पहुँचने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत की है। इस बड़ी उपलब्धि पर राज्य के कल्पना सिंह जी , श्याम गुप्ता जी ,जितेंद्र सिंह जी , श्री अमित मंडल , शिवा निर्मलकर , श्री विशाल पाटले , आकांक्षा गुप्ता , अविनाश बंजारे , सुमित खूंटे , अक्षय गुप्ता और गणमान्य नागरिकों ने भी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *