मॉडर्न पब्लिक स्कूल बेलतरा में वार्षिक उत्सव सफ़लतापूर्वक सम्पन्न हुआ

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
बेलतरा,,, क्षेत्र के मॉडर्न पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल नेवशा में रविवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनुसूईया कश्यप, अध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती कमला देवी साहू एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश दुबे जी की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया गया।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के इस वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए राष्ट्रभक्ति गीत, छत्तीसगढ़ी नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभाओ का प्रदर्शन किया। मनमोहक नृत्य ने दर्शकों को बांधे रखा वही सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनसूईया कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और संस्कार देना किसी भी विद्यालय की पहचान है। और इस क्षेत्र में मॉडर्न पब्लिक स्कूल का इन सभी सकारात्मक कार्यों में एक अलग पहचान है ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होता है उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय के वार्षिक उत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं की रूचि, प्रगति और उनके प्रयासों का मूल्यांकन करना भी होता है। ऐसे आयोजन छात्रों को नई प्रेरणा और उत्साह प्रदान करते हैं। साथ ही इसी बीच जनपद सदस्य श्रीमती कमला देवी साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी विद्यार्थियों में एक विशेष कला एवं प्रतिभाएं छुपी होती है सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से यह प्रतिभाएं बाहर आती है और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है सभी छात्र-छात्राओं के साथ साथ शाला प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहां कि स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खेलकूद की भी गतिविधियां होते रहनी चाहिए जिससे बच्चों में शारीरिक और मानसिक रूप से विकास हो सके
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे मातृशक्ति और ग्रामीणजन उपस्थित रहे, वही मॉडर्न पब्लिक स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं,,,,, जिसमें प्रमुख रूप से श्री देवी सर, श्री राम प्रसाद सर, जितेन्द्र सर, श्रीमती ज्योति मैम, चाँदनी मैम, चंदेल मैम, रीना मैम, नेहा मैम, अल्का मैम इत्यादि ने कार्यक्रमों को सुचारू रूप से सफल बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल संचालन के बाद मॉडर्न स्कूल की अध्यक्षा श्रीमती रजनी कोरी के द्वारा आए हुए समस्त अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों के साथ साथ शिक्षक शिक्षिकाओं का व प्रस्तुति देने वाले सभी छात्र-छात्राओं का आभार प्रदर्शन किया गया