Blog

बिल्हा में तीन वाहनों पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपी अब तक फरार,ड्राइवर की हुई थी मौत, 5 घायल

बिलासपुर। बाइक सवार दो युवकों ने बिल्हा मुख्य मार्ग में जमकर आतंक मचाया। इस दौरान युवकों ने उस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों पर ईंट और पत्थर से मारकर बेवजह गाड़ियों को तोड़ फोड़ रहे थे। पत्थरबाजी के दौरान ईंट लगने से बारात लेकर लौट रही स्वराज माजदा के ड्राइवर की मौत हो गई। साथ ही एक अन्य ट्रक के ड्राइवर को सिर में चोट लगा और वाहन अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया। इसके अलावा बाराती स्कार्पियों पेड़ से टकराकर पलट गई। जिसमें 5 बाराती घायल हो गए है। पुलिस अभी तक पत्थरबाजी करने वाले युवकों को नहीं पकड़ पाई है।

बिल्हा पुलिस के अनुसार19 अप्रैल की रात बलौदाबाजार ग्राम रवान निवासी ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीबी, 0655 में अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लोड कर चालक सोनू राज चकरभाठा अनलोड करने जाने निकला था। भाठापारा बिल्हा मेन रोड ग्राम झाल में रात 12.30 बजे पहुंचा था । इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने फ्लाई एक्स ईंट से ड्राइवर साइड को फेंककर मारा। कांच टूट कर ईट ड्राइवर के सीने में लगा। जिससे ट्रक रांग साइड अनियंत्रित होकर खेत में घुसकर नव निर्माण मकान से टकरा गया। जिससे ड्राइवर के सीने में अंदरूनी चोट पहुंची है। इसके बाद 500 मीटर की दूरी में बाइक सवार दोनों युवकों ने उत्पाद मचाते हुए बेलटुकरी से बारातियों को लेकर पथरिया लौट रहे स्वराज माजदा के ड्राइवर साइड को ईंट फेंककर मारा। जिससे ड्राइवर पथरिया तुमाढेरा निवासी ए देवकुमार भोसले पिता जगदीस प्रसाद भोसले के सिर में गंभीर चोंट आई और बारातियों में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में बारातियों ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए सिम्स लाकर भर्ती कराया था लेकिन खून अधिक बहने के कारण ड्राइवर देवकुमार भोसले की मौत हो गई। इसके बाद भी बाइक सवार युवकों का उपद्रव खत्म नहीं हुआ। बेलगाम युवकों ने 3 किलो मीटर दूर बलौदाबाजार से बारात जा रहे स्कार्पियों के ड्राइवर साइड में लाल रंग के पत्थर फेंककर मारा गया। ड्राइवर को चोट लगने से स्कार्पियों अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में 5 बाराती
घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक मालिक ट्रासपोर्टर अनवरी अली की रिपोर्ट पर युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 110 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है।

दो दिन से बिल्हा, भाटापारा में हत्यारे युवकों की तलाश

पत्थरबाजी से एक ड्राइवर की मौत होने से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। एसीसीयू टीम व बिल्हा पुलिस पिछले दो दिन से बिल्हा व भाठापारा में पत्थरबाजी करने वाले युवकों के तलाश में इधर उधर भटक रही है। लेकिन पत्थरबाजी कर ड्राइवर की हत्या करने वाले युवकों को पता नहीं लगा पाई है।

दूसरे दिन मिली पत्थरबाजी की जानकारी

घटना की रात बिल्हा पुलिस स्कार्पियों पलटने की सूचना पर मौके पर जा रही थी। रास्ते में स्वराज माजदा का ड्राइवर घायल मिला। उसे डायल 112 से सिम्स भेजकर स्कार्पियों में घायल बरातियों को सिम्स भेजा गया था। दूसरे दिन 20 अप्रैल को खेत में ट्रक का ड्राइवर घायल अवस्था में मिला। ड्राइवर ने युवकों के द्वारा गाड़ियों में पत्थरबाजी करने की जानकारी दी गई। उसके बाद पुलिस हरकत में आई है।
तब पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी और तलाश शुरू की लेकिन अब तक फरार आरोपियों का कही कुछ पता नहीं चल सका है।

पुलिस बोली,पत्थरबाजी करने वालो को खोजा जा रहा

बिल्हा पुलिस का कहना है कि इसमें पत्थरबाजी करने वालो ने जिस तरह से आतंक मचाया है उसके लिए बारातियों या फिर अन्य किसी को तत्काल पुलिस को सूचना देना था ताकि पत्थरबाजी करने वाले युवक पकड़ा जाते।लेकिन किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी।अन्यथा आरोपी पहले ही पकड़ा जाते।

वर्जन
बिल्हा मुख्य मार्ग में बाइक सवार दो युवकों ने तीन वाहनों में पत्थरबाजी की है। पत्थर लगने से स्वराज माजदा के ड्राइवर की मौत हो गई है। दूसरे वाहनों में सवार कई लोग घायल हुए है और वाहनों के कांच टूट गए है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।

तोप सिंह नवरंग
टीआई बिल्हा थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *