Blog

छठी कार्यक्रम में गाली-गलौज के बाद पत्थरों से हमला,एक युवक घायल

बिलासपुर ।तोरवा थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। प्रार्थी प्रदीप रजक, निवासी देवरीखुर्द सुखवा तालाब के पास ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रात में उनके घर में छट्ठी का कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें रिश्तेदार और मेहमान शामिल हुए थे। रात करीब 12 बजे कार्यक्रम के बाद घर का बर्तन और टेंट का सामान समेटा जा रहा था, तभी मोहल्ले के बबलू यादव, सरवन और अन्य लोग घर के सामने आकर अश्लील गाली-गलौज करने लगे। जब प्रदीप रजक ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो आरोपियों ने उग्र होकर हम रोड में गाली दे रहे हैं, तुम बोलने वाले कौन होते हो कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे प्रदीप रजक के सिर और चेहरे पर चोटें आईं। घटना के दौरान उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला।मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपियों बबलू यादव, सरवन एवं अन्य के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *