Blog

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाली महिला पकड़ाई,महिला के कब्जे से 52 नग देशी शराब किया गया जप्त

बिलासपुर। जिले में अवैध मदिरा की खरीदी बिक्री की शिकायत एवं इससे बढ़ते अपराध को ध्यान में रखते हुए चेतना अभियान के तहत कार्रवाई की गई है।इसमें एक महिला को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले मेंआवश्यक दिशा निर्देश दिया है ।जिनके निर्देशानुसार तारबाहर पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाली महिला को पकड़ा है। महिला अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिये एक थैले में शराब रखी हुई थीं। पकड़ी गई महिला धरमीन यादव पति राधेष्याम यादव ग्राम सागर यादव मोहल्ला सकरी
की रहने वाली है।
जो अवैध रूप से शराब लेकर बेचने के लिए जा रही थी।
पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *