Blog

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा के कलेक्टर से मुलाकात की…..छात्रहित से जुड़े दो महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञापन सौंपकर जल्द निराकरण करने की मांग की

बिलासपुर।NSUI छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की शुशांक मिश्रा के नेतृत्व में NSUI का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा तथा जिलाधीश से मुलाकात कर छात्रहित से जुड़े दो महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रथम मांग के रूप में शासकीय ई. राघवेंद्र राव विज्ञान महाविद्यालय, बिलासपुर के खेल मैदान को किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों एवं आयोजनों के लिए आवंटित नहीं किए जाने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि खेल मैदान विद्यार्थियों के शारीरिक विकास, खेल प्रशिक्षण तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का प्रमुख केंद्र है। इसका व्यावसायिक उपयोग छात्रों के हितों के विपरीत है, जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए।

दूसरे विषय में प्रतिनिधिमंडल ने शासकीय विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थित बालिका छात्रावास को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप छात्राओं को तत्काल उपलब्ध कराने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश को अवगत कराया कि छात्रावास का उपयोग लंबे समय से अन्य कार्यों के लिए किए जाने के कारण दूर-दराज़ से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित एवं सुलभ आवास की सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश महोदय से दोनों विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए तत्काल आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि यदि छात्रहित से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो NSUI लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से NSUI जिला उपाध्यक्ष अदिति वर्मा, सुमित सूर्यवंशी, ऋषि पटेल, शानू खान, NSUI प्रदेश संयोजक उमर अहमद, शाकिब फारूकी सहित अन्य NSUI पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *