Blog

एमपी की नगर परिषद के सभापति का बोर्ड लगा एक वाहन बिलासपुर में रेलवे की इमरजेंसी ड्यूटी में नजर आया

बिलासपुर।मध्यप्रदेश की नगर परिषद के सभापति का बोर्ड लगा एक वाहन बिलासपुर में रेलवे की इमरजेंसी ड्यूटी में नजर आया है। इसके साथ पहचान और उसके इस्तेमाल को लेकर अब कई सवाल खड़े हो गए हैं। सभापति का वाहन इमरजेंसी ड्यूटी में लगाने की चर्चा हो रही है

वीओ- तस्वीर में नजर आ रहा वाहन नगर परिषद बनगवां के सभापति का पद लिखा हुआ है। बनगवां मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में आता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर CG04QC7157 है, यानी वाहन छत्तीसगढ़ में पंजीकृत है। इतना ही नहीं, इसी गाड़ी पर “इमरजेंसी ड्यूटी उसलापुर” भी लिखा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सभापति का बोर्ड लगा यह वाहन रेलवे की ड्यूटी में कैसे पहुंचा? क्या रेलवे ने इस वाहन को अधिकृत किया है? अगर हां, तो किस आदेश के तहत? और वाहन को रेलवे की इमरजेंसी ड्यूटी में इस्तेमाल करने की जिम्मेदारी किस अधिकारी या विभाग की है? मामला सिर्फ वाहन के रजिस्ट्रेशन तक सीमित नहीं है। सवाल यह भी है कि सरकारी पदनाम वाले बोर्ड का इस्तेमाल किस अनुमति से हो रहा है और इस वाहन का वास्तविक स्वामित्व एवं उपयोग किस रिकॉर्ड में दर्ज है। तस्वीर सामने आने के बाद अब संबंधित विभागों और रेलवे प्रशासन से इन सवालों का जवाब जरूरी हो गया है कि सभापति का बोर्ड लगा वाहन रेलवे की इमरजेंसी ड्यूटी में आखिर किस नियम और किस आदेश के तहत दौड़ रहा है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *