Blog

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रकों से 82 लाख का अवैध कबाड़ जब्त, 4 चालक गिरफ्तार

रायगढ़ । जिले में अवैध कबाड़ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। छाल थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान चार कबाड़ लोड ट्रकों को पकड़ते हुए करीब 82 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध कबाड़ का परिवहन हाटी से छाल होते हुए घरघोड़ा की ओर किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बेरियर पर घेराबंदी कर चारों ट्रकों को रोका। जांच के दौरान सभी वाहनों में भारी मात्रा में लोहा, पाइप, एंगल और स्क्रैप मिला, लेकिन किसी भी चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

कार्रवाई में कुल 81 टन से अधिक कबाड़, जिसकी कीमत लगभग 34 लाख रुपये है, और करीब 48 लाख रुपये कीमत के चार ट्रक जब्त किए गए। इस तरह कुल 82 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर चारों चालकों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि वे केवल वैध दस्तावेजों के साथ ही लेन-देन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *