Blog

ओखर गौशाला में 23 गौवंश की तड़प-तड़पकर मौत घोर लापरवाही उजागर

गौ धाम वासुदेव सेवा समिति पर गंभीर आरोप कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग

बिलासपुर ।
शासन की गौ-संरक्षण योजनाओं के दावों पर सवाल खड़ा करने वाला एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। तहसील पचपेड़ी थाना पचपेड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत ओखर में संचालित ‘गौ धाम वासुदेव सेवा समिति गौशाला’ में 23 गौवंश की भूख-प्यास से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार शासन की योजना के तहत उक्त गौशाला की देखरेख का जिम्मा गौ धाम वासुदेव सेवा समिति को सौंपा गया था जिसकी निगरानी की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में बंद गौवंश को लंबे समय से समय पर हरा चारा और पीने का पानी नहीं दिया जा रहा था। चारा-पानी के अभाव में 23 बेजुबान मवेशियों ने गौशाला परिसर में ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मृत गौवंश की स्थिति का वीडियो बनाकर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।दोषी समिति प्रबंधकों एवं जिम्मेदार पंचायत पदाधिकारियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।और गौशाला की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कर शेष गौवंश के लिए चारा-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *