Blog

ओबीसी आरक्षण एवं जनगणना, 3 को महाधरना

बिलासपुर । ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने तथा 2027 में देश भर में जनगणना हो रही है उसमें ओबीसी वर्ग के कालम को शामिल किया जाए। इन्हीं मुद्दों को लेकर 3 अक्टूबर को कोड़ा गांव में ओबीसी वर्ग का महा धरना होने जा रहा है।
जिसमें पूरे प्रदेश के ओबीसी वर्ग के सामाजिक संगठन के प्रमुख शामिल होंगे और पूरे प्रदेश के सभी जिलों में सभी जिलों से प्रतिनिधि पहुंचेंगे

।इसी तारतम्य में सर्व यादव महासभा के अध्यक्ष रमेश यदु ने बिलासपुर में बैठक ली और यादव समाज के अलावा,, पिछड़ा वर्ग के सभी समाज के के संगठन पदाधिकारी से चर्चा कर 3 अक्टूबर को महा धरना में शामिल होने की अपील की है। रमेश यदु का कहना है कि ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए क्योंकि आज वर्षों से राज्यपाल के पास वह विधायक पेंडिंग है। दूसरा राष्ट्रीय जनगणना होने वाला है। जनगणना में भारत सरकार की ओर से पिछड़ा वर्ग का कालम संबंधित पत्रक में नहीं बनाया गया है इसलिए उसमें नया कालम लगाना चाहिए। इन्हीं मांगों को लेकर बस्तर संभाग स्तरीय बैठक में पूरे प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के सभी समाज बड़े नेता सभी जिलों से शामिल
होंगे। जनगणना में ओबीसी वर्ग के कालम की जरूरत बताते हुए रमेश यदु ने बताया कि सरकार राजनीतिक फायदा के लिए ओबीसी के कालम को हटा दिया है। रमेश यदु ने यादव समाज की भी बैठक ली। जिसमें समाज के पदाधिकारी शामिल हुए। आज की बैठक में प्रमुख रूप से डीसी यादव, अध्यक्ष सर्व यादव समाज, विष्णु यादव उपाध्यक्ष सर्व यादव समाज, रामचंद्र यादव जिलाअध्यक्ष, दुर्गेश यादव शहर अध्यक्ष, जागेश्वर यादव, श्रीमती गीता यादव दुर्गेश यादव, संतोष यादव, अभिमन्यु यादव राम यादव, शिवचरण यादव, जागेश्वर यादव, सुरेंद्र यादव, मनोज यादव, सुखनंदन यादव, नंदकिशोर यादव, प्रवेश यादव, सतीश यादव दीपक यादव आयुष यादव, वासु यादव कृष्ण कुमार यादव, पवन यादव के अलावा काफी संख्या में यादव समाज के संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। विष्णु यादव तथा अन्य सभी ने महा धरना को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *