Blog

औरापानी जलाशय में दोस्तों के सामने डूबा 32 वर्षीय युवक,खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, परिवार में मचा कोहराम

बिलासपुर । सोमवार सुबह दोस्तों के साथ हंसी-खुशी पिकनिक मनाने निकले 32 वर्षीय युवक की औरापानी जलाशय में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी दोस्त जलाशय में नहाने उतरे थे। देखते ही देखते एक युवक गहरे पानी में चला गया और दोस्तों की आंखों के सामने लापता हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नया सरकंडा गली नंबर-4 निवासी ऋषभदेव 32 वर्ष पिता ओमप्रकाश देव अपने दोस्तों अभिषेक जायसवाल दीनदयाल कॉलोनी, मंगला, राकेश साहू बृहस्पति बाजार, दीपक जायसवाल गांधी चौक, मधुबन, कुशल टेक्नो डीपूपारा, तारबाहर और बिट्टू अली धुरीपारा, मंगला के साथ सोमवार सुबह करीब 6 बजे औरापानी जलाशय पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सुबह करीब 6:30 बजे सभी युवक जलाशय में नहाने लगे। इसी दौरान ऋषभ देव अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन पानी की अधिक गहराई और तेज बहाव के कारण वे देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए। दोस्तों ने तत्काल कोटा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कई घंटे तक
जलाशय में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आखिरकार दोपहर करीब 1 बजे ऋषभ का शव पानी से बाहर निकाला गया। शव मिलते ही वहां मौजूद दोस्तों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कुछ देर पहले तक जो दोस्त पिकनिक की खुशियां मना रहे थे, वही कुछ घंटों बाद अपने साथी को अंतिम बार देखते हुए फूट-फूटकर रो पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

बॉक्स
जलाशयों और बांधों में नहाने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही से होती है मौत

यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर जलाशयों और बांधों में नहाने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही के खतरों की याद दिलाता है। बरसात के मौसम में जलाशयों का जलस्तर और गहराई अचानक बढ़ जाती है, जिससे ऐसे स्थानों पर थोड़ी सी असावधानी भी जानलेवा साबित हो सकती है।

बॉक्स
जिला और पुलिस प्रशासन ने आमजनों से भरे डेम और तालाबों से दूर रहने की है अपील

बता दे कुछ दिनों पहले। जिले के कलेक्टर और एसएसपी ने बाँधो तालाबो और डेम के पास जाने से मना किया था और सख्त हिदायत दी थी कि कोई भी व्यक्ति नदी नाले या फिर डेम में नहीं नहाए बल्कि सावधानी बरते,बरसात की वजह से गहराई का पता नहीं चलता है इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद भी कई लोग बरसात का मजा लेने के लिए डेम में नहाने के लिए चले जाते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *