कंप्यूटर उपकरण चोरी करने वाला नाबालिग गिरफ्तार,बाल भवन में चोरी करने वाला नाबालिग पकड़ाया, ₹30,000 का मशरूका बरामद

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इमलीभाठा स्थित मितवा संस्था के बाल भवन में हुई चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग बालक को हिरासत में लिया है और उसके पास से चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है।
दरअसल जूना बिलासपुर कतियापारा की रहने वाली प्रार्थिया स्वाति गुप्ता 29 वर्ष इमलीभाठा स्थित बाल भवन में एक्टिविटी सेंटर संचालित करती हैं। 10 सितंबर की रात 8:00 बजे से 11 सितंबर की सुबह 9:30 बजे के बीच किसी चोर ने खिड़की के रास्ते अंदर घुसकर कंप्यूटर उपकरण चोरी कर लिए थे।शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।इसी बीच एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन और एएसपी पंकज पटेल व सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से सरकंडा क्षेत्र का एक संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लिया।कड़ाई से पूछताछ करने पर नाबालिग ने चोरी की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान जब्त कर लिया है, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹30,000/- आंकी गई है:01 नग लेनेवो कंपनी का मॉनिटर01 नग एसर कंपनी का मॉनिटर01 नग माउस01 नग एक्सटेंशन बॉक्स पुलिस ने आरोपी बालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।