सूने मकान से एक्टिवा चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार,70 हजार की स्कूटी बरामद

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूने मकान का ताला तोड़कर एक्टिवा स्कूटी चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई नीले रंग की एक्टिवा बरामद कर ली है।
दरअसल प्रार्थिया प्रीति यादव 27 वर्ष निवासी जोरापारा चौबे कालोनी अटल आवास, सरकंडा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चोर ने उसके मकान के गेट और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर खड़ी नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीडब्ल्यू 9754 चोरी कर ली है।रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी शहर पंकज पटेल और सीएसपी सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने टीम गठित की।
मुखबिर से सूचना मिली कि इमलीभाठा निवासी कान्हा पटेल चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने अपने साथी सुमित ठाकुर से स्कूटी ली थी और पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट निकालकर फेंक दी थी। वाहन को इमलीभाठा बॉम्बे आवास के नीचे छिपाकर रखा था।
आरोपी के मेमोरेंडम पर पुलिस ने सशक्त ऐप के जरिए वाहन का सत्यापन कर गवाहों के समक्ष जब्त किया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामले के दूसरे आरोपी सुमित ठाकुर की तलाश जारी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, दिवाकर वर्मा, आरक्षक संजीव जांगड़े, विवेक राय, आफाक खान की सराहनीय भूमिका रही।