Blog

कडरी में चाकू दिखाकर दहशत फैला रहा बदमाश गिरफ्तार

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने आम जगह पर चाकू दिखाकर लोगों को डरा-धमकाने वाले बदमाश पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 धारदार चाकू जब्त किया है।

रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कडरी के नवाडीह चौक के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और टीम गठित कर ग्राम कडरी के लिए रवाना हुए। मौके पर घेराबंदी कर चाकू लहरा रहे बदमाश को पकड़ा गया।
आरोपी
शाहिद खान उर्फ सोहेल खानपिता नईम खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी कडरी, रतनपुर को धारदार चाकू के साथ थाना लाया गया और उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उप निरीक्षक अंजली वर्मा, आरक्षक आकाश डोंगरे और देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *