Blog

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में कुम्हार से लिया मिट्टी का दीया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित होगा एक दीया: तोखन साहू

बिलासपुर।
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बिलासपुर के कुम्हारपारा पहुँचकर कुम्हार भाई से मिट्टी का दीया लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित इस अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर प्रत्येक नागरिक से एक दीया जलाकर अपना स्नेह एवं शुभाशीष अर्पित करने का आह्वान किया।

तोखन साहू ने कहा कि “एक दीया उन 25 वर्षों के नाम, जिसने जीवन सँवारा—उसे आशीर्वाद हमारा।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा-संकल्प के सम्मान में यह अभियान जनभागीदारी का प्रतीक है।

ग्राम बेलटुकरी पहुँचकर पहुँचकर विधायक श्री धर्मजीत को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं

तोखन साहू ने तखतपुर विधायक एवं वरिष्ठ नेता धर्मजीत सिंह के जन्मदिवस पर उनके विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी पहुँचकर उन्हें आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं। उन्होंने धर्मजीत सिंह के सुदृढ़ नेतृत्व, स्पष्ट सोच एवं जनता से आत्मीय जुड़ाव की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *