20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में चल रहे चेतना विरुद्ध नशा” और ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना कोटा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब,गांजा बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि धनुहारपारा ग्राम बिल्लीबंद में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम बिल्लीबंद में रेड की गई। मौके पर आरोपी दिनेश लहरें के कब्जे से दो नग 10-10 लीटर क्षमता वाली सफेद प्लास्टिक की पेंट की बाल्टियों में भरी हुई कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 4000 रुपये बरामद की गई।आरोपी के विरुद्ध थाना कोटा में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्र.उप निरीक्षक भूपेश देहाती, टीका राम निषाद, अर्चना साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, सुनील पटेल, ज्वाला सिंह और जलेश्वर साहू की विशेष भूमिका रही।