Blog

कांग्रेस पार्टी ने किया झीराम घाटी हत्याकांड पर वीर शहीदो को किया नमन, याद कर मनाया वीर श्रद्धांजलि दिवस

बिलासपुर। जिला शहर/ ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 25 मई 2026 को इंदिरा कांग्रेस भवन में 25 में 2013 को हुए झीरम घाटी हत्याकांड पर वीर शहिद सपूतों को उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद कर वीर श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया,उक्त कार्यक्रम में पूर्व महापौर रामशरण यादव जी ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग विनोद साहू जीतेन्द्र पांडे दीपक राचलवार एवं डॉ राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि झीरम घाटी हत्याकांड भारत के इतिहास का सबसे बड़ा राजनीतिक नक्सली हमला था। यह हमला 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की झीरम घाटी में हुआ था। इस खूनी मंजर में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित 30 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।कांग्रेस नेताओं का काफिला सुकमा से जगदलपुर लौट रहा था,झीरम घाटी की घुमावदार सड़कों पर करीब 300 भारी हथियारों से लैस नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया।
नक्सलियों ने पहले आईईडी (IED) ब्लास्ट कर गाड़ी को उड़ाया और फिर पेड़ों के पीछे से अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
यह भारत का पहला ऐसा नक्सली हमला था, जिसमें नक्सलियों ने गाड़ियों से नीचे उतारकर बकायदा नाम पूछ-पूछकर बड़े नेताओं की गोली मारकर हत्या की। शहीद हुवे प्रमुख नेताओं मे महेंद्र कर्मा: बस्तर के कद्दावर नेता और नक्सलवाद के खिलाफ ‘सलवा जुडूम’ आंदोलन चलाने वाले प्रमुख चेहरा।
नंदकुमार पटेल: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष।
दिनेश पटेल: नंदकुमार पटेल के सुपुत्र।
विद्याचरण शुक्ल: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता (हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान शहीद हुए)।
उदय मुदलियार: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता।
इनके अलावा कई सुरक्षा बल के वीर जवान और कांग्रेस कार्यकर्ता इस हमले की भेंट चढ़ गए। उक्त कार्यक्रम मे पूर्व महापौर रामशरण यादव हरीश तिवारी संतोष गर्ग विनोद साहू जितेेद्र पांडे मोहम्मद शाहनवाज डॉ राहुल सिंह दीपक राचलवार राकेश केसरी कृष्ण कुमार यादव राजेश शर्मा गणेश रजक रेखेद्र तिवारी कौशिक घर सुरेंद्र तिवारी राकेश यादव अन्नपूर्णा ध्रुव राजा व्यास अक्षय सूर्य राजीव साहू चित्रलेखा साहू सरफराज अहमद दिनेश सिरिया राजू यादव शबाब अली सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *