सड़को पर बैठे आवारा मवेशियों के गले में लगाया जा रहा रेडियम

बिलासपुर। यातायात पुलिस की गौवंश की सुरक्षा एवं आकस्मिक सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए नियमित रूप से रेडियम पट्टिका लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है।
जहां-जहां पर ज्यादा मवेशी एकत्रित हो रहे हैं। उन जगहों को चिन्हांकित करके संबंधित विभाग को जानकारी दी जा रही है। ताकि ऐसे मवेशियों का पुनर्वास एवं प्रतिस्थापन किया जा सके और सड़कों पर किसी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति निर्मित ना हो।
इसके लिए ट्राफिक पुलिस के अधिकारी और सिपाही चौक चौराहों पर जाकर आवारा मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाकर चिन्हांकित करने के अलावा देर रात को सड़क और मुख्य सड़क मार्ग बैठने पर होने वाले हादसे से बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
एसएसपी के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान
हाईवे पर बैठे आवारा मवेशियों पर रेडियम लगाने का अभियान एसएसपी के निर्देश पर किया जा रहा है।ताकि आमजन और आवारा मवेशी भी हादसों के शिकार होने से बच सके।इसके लिए बिलासपुर रायपुर,तखतपुर कोटा सीपत और मस्तूरी रोड पर बैठे जानवरों के लिए टीम भेजकर रेडियम लगाया जा रहा है।
वर्जन
आवारा मवेशियों को खदेड़ने के अलावा रेडियम लगाने का अभियान भी जारी है।ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके और जानवरों को भी किसी तरह का कोई नुकसान न हो।रेडियम रात में चमकता है जिससे गाड़ी वालो को रात के अंधेरे में भी आवारा मवेशी दिख जाएंगे।
रामगोपाल करियारे
एएसपी ट्राफिक थाना