Blog

अवैध धान बेचने की शिकायत मिलने पर सत्यापन के लिए पहुंचे कोटवार पर जानलेवा हमला

बिलासपुर। शराब के नशे में धुत्त किसान ने कोटवार का सिर फोड़कर लहूलुहान कर दिया। कोटवार अवैध धान की शिकायत मिलने पर सत्यापन करने घर पहुंचा था।

मिली जानकारी के अनुसार पचेपड़ी अंतर्गत ग्राम पतइडीह
का ग्राम कोटवार हुलास दास मानिकपुरी
अवैध धान बेचने की सूचना पाकर दिलीप यादव के घर  पहुंचा और धान के सत्यापन कार्य के दौरान कोटवार हुलास दास के ऊपर
शराब के नशे में धुत्त दिलीप यादव ने लाठी मारकर कोटवार हुलास दास का सिर फोड़ दिया गया। इतने में भी मन नहीं भरा तो जानलेवा हमला करते हुए दौड़ाया ।जिससे जान बचाकर कोटवार भागा और अपने आरआई निखिल झा को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे आरआई और अन्य स्टाफ खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को भी दी।पुलिस ने इस मामले में अपराध कायम कर लिया है।

अवैध धान की मिली थी शिकायत

आरआई का कहना है कि अवैध धान मिलने की शिकायत पर कोटवार गया हुआ था और सत्यापन कार्य के नाम से शराबी ने हमला किया है । जिससे उसकी जान भी जा सकती थी।जबकि यह काम जिला प्रशासन और राज्य सरकार का है। इसके बाद भी बेवजह घटना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *