Blog

कोटा में अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । कोटा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम लोकबंद में दबिश देकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 34 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 6 हजार 800 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे चेतना और प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसी दौरान 20 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोकबंद में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी मोहित बघेल को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 15 लीटर क्षमता वाले डिब्बे में 15 लीटर, दूसरे डिब्बे में 13 लीटर, प्लास्टिक बाल्टी में 2 लीटर और स्टील के बर्तन में 4 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। कुल 34 लीटर शराब की कीमत 6 हजार 800 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी मोहित बघेल, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम लोकबंद के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *