Blog

कोयला की अफरा तफरी करने का गंभीर मामला….दो माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर।कोयला चोरी और अफरा तफरी करने के मामले में दो महीने से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

दरअसल प्रार्थी आषीष केशरी पेण्ड्रा ने एक लिखित आवेदन पत्र थाना में पेश किया था।उन्होंने बताया कि वह कोल परिवहन एवं लिफ्टिंग का काम करता है। एवं वर्तमान में एसईसीएल रामपुर की कोयला खदान से वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 एवं सीजी 04 एचएक्स 4888 में जी-6 (5500-5800) जीसीव्ही का उच्च गुणवत्ता का कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड कंपनी डिघोरा उसके डीओ नंबर 3330081502 से दोनों ट्रेलरों में कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड भेजा था। प्लांट के अंदर कोयला पहुंचने पर वहां केमिस्ट द्वारा लेब परीक्षण कराने से ट्रेलरों में आया हुआ कोयला 4203 एवं 4220 जीसीव्ही का निकला है। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं सीएसपी चकरभाठा राजेश जोशी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर हिर्री थाना प्रभारी दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार किया गया और दो माह से फरार चल रहे आरोपी वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 का वाहन स्वामी विकास साहू पिता सत्यप्रकाश साहू उम्र 24 साल पेण्डरवा बिल्हा की संलिप्तता भी प्रकरण में पायी गयी।जिसकी खोजबीन कर गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *